पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओपन कबड्डी में देवीगढ़ छन्ना जीता

ओपन कबड्डी में देवीगढ़ छन्ना जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। देवीगढ़छन्ना ने कबड्डी ओपन मुकाबले में पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर बलबेड़ा रहा। युवक सेवाएं स्पोर्ट्स क्लब ने गांव असमानपुर में करवाए सालाना खेल मेले में कबड्डी के ओपन मुकाबले हुए। 62 किलो वर्ग में अलीपुर पहले और भुनरहेड़ी दूसरे स्थान पर रहे। 47 किलो में जगीर कलां ने पहला, मरदाहेड़ी ने दूसरा, 37 किलो में जलवेड़ा ने पहला और भुनरहेड़ी को दूसरा स्थान मिला। मुकाबले में 40 पहलवानों ने दमखम दिखाया। क्लब प्रधान भूपिंदर सिंह, सेक्रेट्री तरजिंदर सिंह, कैशियर भूपिंदर सिंह, मेंबर हरदीप सिंह दोसांझ सरपंच लखविंदर सिंह मौजूद रहे।