पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिल्डिंग का काम रोकने के लिए प्रदर्शन

बिल्डिंग का काम रोकने के लिए प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। जट्टांवाला चौंतरा (नजदीक किला चौक)बन रही चार मंजिला बिल्डिंग जिसमें करीब 50 से ज्यादा दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। उसका काम रोकने के लिए मोहल्लावासियों ने रोष प्रदर्शन किया। नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मोहल्लावासियों ने बताया कि निगम अफसरों की मिलीभगत से ही इस बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है। रिहायशी कालोनी में इतनी बड़ी कमर्शियल बिल्डिंग का नक्शा निगम ने कैसे और किन नियमों के तहत पास किया है, इसकी जांच होनी चाहिए। उनकी मांग है कि इस बिल्डिंग का काम जल्द रोका जाए।