पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटियाला में होगा इंडोर स्विमिंग पूल

पटियाला में होगा इंडोर स्विमिंग पूल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीके बाद पहला इंडोर स्विमिंग पूल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनआईएस) में बनने के प्रपोजल को अमली रूप में लाना शुरू कर दिया है। कैंपस में इंडोर स्विमिंग पूल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे स्वीमर्स को प्रैक्टिस और ट्रेनिंग में फायदा मिलेगा ही।

साथ में नेशनल कैंपर्स को भी इस पूल में रिकवरी के पक्ष से फायदा मिलेगा। पौने सात करोड़ रुपए की लागत वाले इस पूल को बनाना शुरू कर दिया है। पूल 8 महीनों में तैयार होगा। यानि अगली सर्दियों में स्वीमर्स इस पूल में ट्रेनिंग कर पाएंगे। इस दौरान पूल में टेंपरेचर कंट्रोल हीट सिस्टम लगाया जाएगा। ये पूल 25 मीटर लंबा और 21 मीटर चौड़ा होगा। एनआईएस के कंस्ट्रक्शन विंग की देखरेख में पूल तैयार होगा। एनआईएस में करीब 3 साल पहले ही स्विमिंग का डिप्लोमा वापस शुरू हुआ है। पहले ये डिप्लोमा एनआईएस से बदलकर बेंगलुरू एनआईएस में चला गया था। क्योंकि यहां इंडोर स्विमिंग पूल नहीं था। ईडी एसएस रॉय ने बताया कि खिलाड़ियों के फायदे के लिए ये पूल बन रहा है। इससे नेशनल कैंपर्स को रिकवरी के लिए एक और ऑप्शन मिल जाएगा। विंटर्स में स्विमिंग पूल बंद हो जाता है तो वहीं 4-5 महीने की ट्रेनिंग रुक जाती है। अब इससे नॉर्थ इंडिया, खासकर पंजाब के खिलाड़ियों को काफी फायदा मिलेगा।

खबरें और भी हैं...