पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टिकट के लिए लूंबा को हमीर घग्गा से टक्कर

टिकट के लिए लूंबा को हमीर घग्गा से टक्कर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनावीसाल में जिले में जहां अलग-अलग राजनैतिक पार्टियों के तमाम लीडरों ने टिकट के लिए जोर-आजमाइश शुरू कर दी है। वहीं राजनैतिक हलकों में लंबे समय से शांत चले रहे लीडरों ने भी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। जिले में शुतराणा विधानसभा सीट पर अकाली दल की एमएलए बीबी वनिंदर कौर लूंबा काबिज हैं। उनको 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां से दोबारा टिकट हासिल करने के लिए अपनी ही पार्टी के कई लीडरों से मुकाबला करना पड़ेगा। किसी समय कांग्रेस छोड़कर अकाली दल में शामिल हुए एक्स एमएलए मास्टर हमीर सिंह घग्गा ने अगले चुनाव के लिए शुतराणा से अकाली टिकट हासिल करने के लिए अपनी गतिविधियां शुरू कर दी हैं।

पूर्वबेअंत सरकार में रह चुके हैं डिप्टी मंत्री : मास्टरहमीर सिंह घग्गा साल 1992 के विधानसभा चुनाव में शुतराणा से कांग्रेस के टिकट पर एमएलए बने थे। तबकी बेअंत सिंह सरकार में उन्हें सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट में डिप्टी मिनिस्टर बनाया गया। साल 1997 के चुनाव में कांग्रेस ने कम्युनिस्ट पार्टी से समझौता करके उसके उम्मीदवार राम सिंह चनागरा को सपोर्ट किया तो घग्गा ने बतौर आजाद उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाई। पर उस चुनाव में अकाली दल के गुरदेव सिंह सिद्धू जीत गए। 2002 के चुनाव से पहले घग्गा दोबारा कांग्रेस में गए। इस चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें टिकट दी, घग्गा को इस बार अकाली उम्मीदवार निर्मल सिंह शुतराणा से हार झेलनी पड़ी।

2007 के चुनाव से पहले घग्गा को अकाली लीडर कै. कंवलजीत सिंह अकाली दल में ले आए। इस चुनाव में पिछली बार के मुकाबला विपरीत हुआ। 2007 में घग्गा जहां अकाली दल की तरफ से लड़े वहीं निर्मल सिंह शुतराणा को कांग्रेस ने टिकट दे दी। बहरहाल परिणाम में कोई बदलाव नहीं हुआ और इस बार भी जीत शुतराणा को मिली। 2012 के चुनाव में, अकाली दल ने बीबी वनिंदर कौर लूंबा को अपना उम्मीदवार बनाया। तबसे ही हमीर सिंह घग्गा अकाली दल से जुड़े हुए हैं।

इलेक्शन 2017: चुनाव में हाईकमान को करना होगा मंथन

पुराने आधार के कारण हैं टिकट के दावेदार

^अगलेविधानसभा चुनाव की रणनीति के बारे मास्टर हमीर सिंह घग्गा ने कहा कि वह शुतराणा हलके में पिछले तीन दशक से राजनैतिक तौर पर सरगर्म हैं। पिछले दिनों हालांकि यह गतिविधियां कुछ कम हो गई थीं। अब इन्हें तेज कर दिया गया है। अगले चुनाव के लिए शुतराणा से अकाली टिकट के लिए वह दावा जरूर जताएंगे। टिकट मिलने पर किसी दूसरी पार्टी में जाने के बारे उन्होंने कहा कि इस बारे में वह वेट एंड वॉच की नीति अपनाएंगे।

खबरें और भी हैं...