पटियाला। पंजाब और उत्तराखंड में बहुत कुछ साझा है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में काफी पंजाबी रहते हैं। उन्होंने उत्तराखंड के विकास में अपना अहम योगदान दिया है। यह बातें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कही।
वह रविवार को गढ़वाली प्रतिनिधि सभा पंजाब और गढ़वाल सभा पटियाला की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसके पहले मेरु मैती कार्यक्रम में सिंगर मुकेश कठैत, गजेंद्र राणा और हेमा नेगी ने गीत गाए। उन्होंने उत्तराखंडी गीतों से समाज में दिए गए योगदान को याद किया। विधायक ब्रह्म मोहिंद्रा ने सीएम रावत से गढ़वाल भवन के लिए 10 लाख की ग्रांट मांगी। टेलीफाेन डायरेक्टरी भी रिलीज की गई।