टोल फ्री नंबर पर 1800118004 काउंसलर को बताएं समस्या
पटियाला। सीबीएसईस्टूडेंट्स की समस्याओं के निवारण के लिए नई सुविधा शुरू कर रहा है। 1 फरवरी से स्टूडेंट्स को हेल्पलाइन की सुविधा मिल रही है। स्टूडेंट्स अपनी समस्याएं सीबीएसई के काउंसलर को टोल फ्री नंबर पर कॉल करके बता सकते हैं। यह हेल्पलाइन जून, 2016 तक संचालित होगी। इसके पीछे मकसद यह है कि परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद रिजल्ट संबंधी बातों पर भी अगर स्टूडेंट्स को किसी भी तरह का तनाव या शिकायत महसूस हो तो वे काउंसलर से खुलकर बात कर सकें। यह हेल्पलाइन सुविधा रोज सुबह 8 से रात 10 बजे तक खुली रहेगी। स्टूडेंट्स इस टोल फ्री नंबर 1800118004 पर कॉल कर सकेंगे।