पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चर्बी के ड्रम छोड़ने वालों पर हो कार्रवाई: हाईकोर्ट

चर्बी के ड्रम छोड़ने वालों पर हो कार्रवाई: हाईकोर्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपुरा। गोरक्षादल के राष्ट्रीय प्रधान सतीश कुमार ने बताया कि संस्था ने 16 सितंबर 2015 को पुलिस पार्टी ने बताया कि संस्था ने 16 सितंबर 2015 को पुलिस पार्टी की मदद से एक ट्राला पकड़ा था। इसमें 100 ड्रम चर्बी के पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिए। बाद में बस स्टैंड पुलिस इंचार्ज भिंदर सिंह ने कहा कि वेटरनरी डाॅक्टर छुट्टी पर हैं, वो आएंगे तो सेंपल लिया जाएगा। पुलिस ने केस दर्ज करने का भी वादा किया था। लेकिन जब अगले दिन चौकी पहुंचे तो पता चला कि चर्बी वाला ट्राला पुलिस अधिकारियों के दबाव में छोड़ दिया गया। पुलिस से तसल्लीबख्श जवाब ने मिलने के बाद सुप्रीमकोर्ट, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, एसएसपी पटियाला में शिकायत दी गई।

इस मामले संबंधी डाली आरटीआई के जवाब में बताया गया है कि उक्त ड्रम चर्बी से नहीं भरे हुए थे बल्कि खाली थे। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी गई है। जिस पर हाईकोर्ट ने पटियाला के एसएसपी को आदेश दिया है कि बिना कार्रवाई चर्बी के ड्रम छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

खबरें और भी हैं...