पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेलेंटाइन डे पर सिर्फ शहीदों को किया जाए याद: हरीश सिंगला

वेलेंटाइन डे पर सिर्फ शहीदों को किया जाए याद: हरीश सिंगला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। शिवसेना बाल ठाकरे के सीनियर राज्य उप प्रमुख हरीश सिंगला ने कहा की 14 फरवरी 1931 को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी की सजा सुनाई गई थी। देश को आजाद करवाने वाले इन शहीदों को भूलकर वेलेंटाइन डे मनाते हैं। ऐसे लोग भूल गए हैं कि अंग्रेजों के खिलाफ खिलाफ लड़ते हुए शहीद भगत सिंह सिंह, राजगुरु, सुखदेव और सैकड़ों लोगों ने कुर्बानियां दी। शिव सेना कार्यालय में पंजाब सचिव विशाल कांबोज की अगुवाई में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धा सुमन भेंट कर याद किया गया। सभी ने शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलने की कसम खाई। यहां जिला महिला प्रधान मोहिंदर कौर, अशोक कुमार, हैरी शर्मा, गौतम कांबोज, विकास विक्की, राजिंदर पंवार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...