नेशनल मेडल विजेता खिलाड़ियों का सम्मान
पटियाला | आत्माराम कुमार सभा स्कूल के ग्राउंड में गोपाल गो सदन के प्रधान नरेश कुमार काका ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुंबई में हुई 35वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में इन खिलाड़ियों ने मेडल जीते थे। काका ने खिलाड़ियों को ट्रैक सूट दिया। काका ने कोच जतिंदर कुमार की मेहनत की प्रशंसा की और उनसे युवाओं को खेलों में आगे लाने को कहा। काका ने खिलाड़ियों को हर प्रकार की मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि शहर के बच्चों में टैलेंट की कमी नहीं है, उसे निखारने के लिए बेहतर सिखलाई दी जाए। इस ओर कोच जतिंदर अच्छा काम कर रहे हैं।