पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्स्ट इंटर जोन क्रिकेट कप विजेता बना बठिंडा जोन

फर्स्ट इंटर जोन क्रिकेट कप विजेता बना बठिंडा जोन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला |स्टेट बैंकऑफ पटियाला के 9वें इंटर जोन स्पोर्ट्स कंपीटिशन में कर्मचारियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत पाई। जबकि फर्स्ट इंटर जोन क्रिकेट कप में बठिंडा जोन विजेता बना। फिजिकल एजुकेशन कॉलेज में हुए कंपीटिशन का उद्‌घाटन जनरल मैनेजर (एचआरडी) वसुधा भट कुमार ने किया। उन्होंने खेलों के महत्व के बारे में बताया। मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश रंगन बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे। दिल्ली, बठिंडा, चंडीगढ़, हरियाणा, जालंधर, लुधियाना, लखनऊ, पटियाला, मुंबई और शिमला के 300 मुलाजिमों और उनके परिवार वालों ने मुकाबले में भाग लिया। यहां कल्याण मुखर्जी, हरिदास केवी, पापिया सेनगुप्ता ने विशेष मेहमान रहे। यहां जीपीएस नारंग, सनमीत सिंह, निशीथ कुमार, नरेश गौड़, सिंगला और दूसरे लोग मौजूद रहे।

लॉन्ग जंप पुरुष वर्ग में सतनाम सिंह, महिला वर्ग में गोबिंद कौर फर्स्ट। 100 मीटर दौड़ 30 साल प्लस पुरुष वर्ग में मोनू, महिला वर्ग में कनिका फर्स्ट, 30-40 साल में महिला वर्ग में दिव्या, 40-50 साल पुरुष वर्ग में प्रमोद सिंह, 50 से ज्यादा पुरुष वर्ग में बाल कृष्ण, 200 मीटर दौड़ पुरुष 40-50 साल में अजायब सिंह, 50 प्लस में सुभाष चंद्र, 30 साल में दुष्यंत, महिला वर्ग में 30 साल तक आदिति शर्मा, 30-40 साल तक में गुरदित्त सिंह, महिला वर्ग में सुरभि, 40-50 साल में गोबिंद कौर, 400 मीटर दौड़ 30 साल तक महिला वर्ग में अलका, 30-40 साल तक में ऊषा, 40-50 साल तक में जसबीर कौर, 50 प्लस में सत्या चौधरी, पुरुष वर्ग 50 प्लस में केडी सिंह और म्यूजिकल चेयर फॉर वुमेन में सोनिया ठाकुर विजेता बने।

खबरें और भी हैं...