पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्री गुरु ग्रंथ साहिब की विचार धाराओं के बारे में बताया

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की विचार धाराओं के बारे में बताया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला | पंजाबीयूनिवर्सिटी के गुरमत संगीत विभाग और गुरमत संगीत चेअर की ओर से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पटियाला में बसंत पंचमी के अवसर पर कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। ज्ञानी गुरबख्श सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की विचार धाराओं के बारे संगत को बताया। इस मौके पर पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के बानी मुखी डाॅ. गुरनाम सिंह, रागी भाई सतिंदरबीर सिंह, भाई इंदरजीत सिंह, भाई लखविंदर सिंह, श्री दुख निवारण साहिब के हजूरी रागी भाई सुखबीर सिंह और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के स्टूडेंट अमनदीप की अगुवाई में राग बसंत में रसभिन्ना कीर्तन किया। इस मौके पर पीयू के वाइस चांसलर जसपाल सिंह, प्रो. कृपाल सिंह बंडूगर, कुलदीप कौर, भगवंत सिंह, परनाम सिंह, सतविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, निरमैन सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...