5 किलो भुक्की जब्त, महिला गिरफ्तार
पटियाला। थानापसियाणा पुलिस ने गांव चूहड़पुर मरासियां की महिला सीतो से पांच किलो भुक्की समेत काबू किया है। जानकारी मुताबिक पुलिस पार्टी ने जब संगरूर मेन रोड पर नाकाबंदी की हुई थी तो शक के आधार पर सीतो को रोका गया। तलाशी के दौरान उससे भुक्की बरामद हुई। लाहौरी गेट थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 10 पेटियां देशी शराब पंजाब मार्का बरामद करते हुए। यहां अकबर खान निवासी मकान नंबर 574 आनंद नगर और रणजीत सिंह निवासी मकान नंबर 26 गली 20 आनंद नगर बी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बारादरी में बीएसएनएल दफ्तर के पास नाकाबंदी के दौरान कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें से पेटियां जब्त की थीं।