पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बादलों का नाम लेकर वर्दी उतरवाने की धमकी, एसएचओ ने थाने ले जा उतारा नशा

बादलों का नाम लेकर वर्दी उतरवाने की धमकी, एसएचओ ने थाने ले जा उतारा नशा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारदेर शाम को सीएम परकाश सिंह बादल के लंबी हलके से पहुंचे चार नौजवानों ने शहर के कचहरी चौक के बीच कार खड़ी कर शराब पीकर जमकर हुडदंग मचाया। ट्रैफिक जाम होने पर जब लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंचे एसएचओ सिटी दविंदर सिंह को नशे में धुत नौजवानों ने कहा, वेखेयो एसएचओ साहब साड्डे नाल पंगा ना लै लेयो, असीं बादलां दे हलके विच्चों आए हां, कल्ले-कल्ले दी वर्दी उतरवा देआंगे। धमकी पर एसएचओ ने चारों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गए। थाने पहुंच कर भी चारों ने हुड़दंग मचाया, फिर हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे।

चारो आरोपी बरनाला के गांव भोतना में शादी अटैंड करके लंबी लौट रहे थे तो चौक पर गाड़ी खड़ी कर शराब पीनी शुरू कर दी। चारों लंबी हलके के रहने वाले हैं और इनमें अरविंदर सिंह बराड़ वकील है जबकि गुरदीप सिंह, गुरकीतम सिंह और करमजीत सिंह खालसा कॉलेज पटियाला के स्टूडेंट हैं। एसएचअो ने कहा कि थाने में भी चारों पुलिस मुलाजिमों से बदतमीती कर गाली-गालौच करने लगे। पुलिस मुलाजिमों की वर्दियां उतरवा देने की धमकियां देते रहे।



मामला एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण के पास पहुंचा तो उन्होंने चारों नौजवानों पर कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद चारों काे सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने ले जाया गया। एसएसपी ने कहा कि गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी। चाहे कोई भी हो। सभी पर कार्रवाई की जाएगी। सभी नौजवानों का मेडिकल करवाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...