लॉयंस क्लब ने ब्लड कैंप लगाया
पटियाला | लायंसक्लब पटियाला ने थापर यूनिवर्सिटी में ब्लड कैंप लगाया। कैंप में इंजी. सुरिंदरपाल डाॅयरेक्टर कमर्शियल और थापर यूनिवर्सिटी के डिप्टी डाॅयरेक्टर सुशील मित्तल ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस मौके पर क्लब से लायंस डीके सूद ने विशेष मेहमानों का धन्यवाद किया। कैंप में करीब 150 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया। इस दौरान क्लब की ओर से लायंस डाॅ. विनय गोयल, डाॅ. अशोक गोयल, एलआर गुप्ता, डाॅ. एसके वर्मा, अनमोल, डाॅ. रविंदर अग्रवाल मौजूद रहे।