तमिलनाडु की पंजाब पर दस विकेट से जीत
तमिलनाडुने अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में पंजाब को दस विकेट से हरा दिया है। यहां ध्रुव पांडव स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब ने जहां पहली पारी में 117 रन बनाए थे वहीं तमिलनाडु ने अपनी पहरी पारी में 157 रन जोड़े।
पहली पारी में 40 रन से पिछड़ने के बाद पंजाब दूसरी पारी में 27.3 ओवरों में महज 66 रन पर सिमट गया। उसके लिए मनन ने 16 और अर्जुन ने 13 रन बनाए। तमिलनाडु के लिए कौशिक ने आठ रन पर पांच विकेट चटकाए वहीं श्रीनिवास ने पांच रन पर दो और अश्विन ने 44 रन पर दो विकेट हासिल किए। तमिलनाडु ने जीत के लिए जरूरी 27 रन बगैर कोई विकेट खोए बना लिए।
मैच के दौरा बॉलिंग करता खिलाड़ी।