जरूरतमंदों को राशन बांटा
पटियाला | सोनीब्लड डोनर्स की जनरल बाडी की मीटिंग सीनियर मीत प्रधान दर्शन सिंह दीपक की अगुवाई में बंग मीडिया सेंटर में हुई। क्लब के चीफ पैटरन भगत सिंह ने अलग-अलग प्रोजेक्टों के अधीन समाजसेवी कार्यों का विवरण पेश किया। इस दौरान तमाम लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को राशन भी बांटा गया।