18 तक किसानों को फ्री पौधे बांटेगा महकमा
पटियाला। राष्ट्रीयकृषि विकास योजना के तहत वन महकमे की ओर से किसानों को उच्च क्वालिटी के पापुलर के बूटे मुफ्त दिए जा रहे हैं। वन ब्लॉक अफसर बलबीर सिंह ने बताया कि हर किसान को प्रति एकड़ चार सौ बूटे दिए जाएंगे। बताया कि किसान वन खेती अपनाकर वातावरण की संभाल में योगदान डालने के साथ ही मुनाफा भी कमा सकते हैं।