डाॅ. महिंदर और ज्ञानी गुरबख्श को जसबीर कौर खालसा स्मृति एवाॅर्ड
पीयूके गुरमति संगीत विभाग ने गुरु ज्ञान प्रकाश फाउंडेशन की चेयरपर्सन जसबीर कौर खालसा की याद में स्मृति समारोह आयोजित किया। इस मौके पर कैनेडा से प्रो. गुरदेव सिंह फूल के रागी जत्था और गुरमति संगीत विभाग के स्टूडेंट्स ने बसंत राग पर आधारित कीर्तन किया। जिसके बाद सैनेट हाल में बीबी जसबीर कौर खालसा शख्सियत सेमिनार आयोजित किया गया।
यहां डाॅ. महिंदर कौर गिल और ज्ञानी गुरबख्श सिंह गुलशन को स्मृति एवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर वाइस चांसलर डाॅ. जसपाल सिंह ने कहा कि गुरमति संगीत के प्रचार-प्रसार के लिए बीबी जसबीर कौर खालसा द्वारा किया प्रयास सराहनीय है। इस मौके पर बीबी जसबीर कौर खालसा के शबद कीर्तन की सीडी भी रिलीज की गई। विभाग और गुरमति संगीत चेयर के मुखी डाॅ. गुरनाम सिंह ने गुरमति संगीत प्रोजेक्ट की प्राप्ति संबंधी जानकारी दी। इस दौरान डाॅ. जगजीत कौर, रजिस्ट्रार डाॅ. दविंदर सिंह, बीबी जसबीर कौर के भाई लेफ्टिनेंट जरनल जतिंदर सिंह साहनी, इंद्रजीत कौर, परमवीर सिंह, सुखवीर सिंह, डाॅ. बलकार सिंह, हरबंस सिंह जंडाली कैनेडा, प्रो. करतार सिंह, अनुराग सिंह, डाॅ. जसबीर कौर, डाॅ. दीपक मनमोहन, डाॅ. सरबजिंदर सिंह, डाॅ. हरजिंदर वालिया, डाॅ. मलकिंदर कौर, प्रोग्राम के कोऑर्डीनेटर जसबीर सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान गणमान्यों को सम्मानित करते वीसी डॉ. जसपाल सिंह।