- Hindi News
- National
- महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रभातफेरियां कल से शुरू होंगी: राजकुमार शर्मा
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रभातफेरियां कल से शुरू होंगी: राजकुमार शर्मा
पटियाला। शिवशक्ति सेवा समिति, श्री महादेव मंदिर चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से महाशिवरात्रि उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्री महादेव मंदिर गुरबख्श कॉलोनी में अध्यक्ष राजकुमार शर्मा और समस्त कार्यकारिणी की ओर से मीटिंग की गई। जिसमें विचार-विमर्श किया गया वही चेयरमैन अशोक कुमार सिंगला ने बताया कि मीटिंग में सबकी सहमति से निर्णय लिया गया कि 13 फरवरी से प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी। 5 मार्च को 26वीं शोभायात्रा निकाली और 7 मार्च को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाएगा। यहां शिव शर्मा, अरुण शर्मा, महेशचन्द्र तिवाड़ी, राकेश कपिला, विशाल मित्तल, चन्द्रमोहन साही, संजीव मित्तल, चरणजीत शर्मा, सतीश सिंगला, कमलजीत मौजूद थे।