पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक्शन लेने पर एसएचओ को पुलिस लाइन भेजा

एक्शन लेने पर एसएचओ को पुलिस लाइन भेजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्रिपड़ीके रतन नगर में ज्यूलर पर हमला करने वाले आरोपियों पर एक्शन लेना त्रिपड़ी एसएचओ राजेश छिब्बर को महंगा पड़ गया। ज्यूलर केवल सिंह और उसके परिवार की शिकायत पर अधिकारियों ने एसएचओ को पुलिस लाइन भेज दिया। फिलहाल अधिकारी इसे रूटीन ट्रांसफर बता रहे हैं। ट्रांसफर में बाकी अधिकारियों को अलग-अलग जगह पर लगाया है।

पुलिस लाइन सिर्फ राजेश छिब्बर को भेजा है। इससे पुष्टि होती है कि शिकायत पर एक्शन लेने पर उसे पुलिस लाइन भेजा है। थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज अब शमिंदर सिंह होंगे। एसएचओ छिब्बर ने कहा कि उन्होंने शिकायत के अनुसार एक्शन लिया था। एसएसपी के सामने आरोपी पक्ष को पेश किया था। मामले में उनकी गलती नहीं है।

ऐसामत कहिए, ये रूटीन ट्रांसफर है- एसपी-एच

एसपी-हेडक्वॉर्टरशरनजीत सिंह ने कहा कि ऐसा मत कहिए कि एक्शन लिया गया है। ये तो रूटीन ट्रांसफर है, इसमें त्रिपड़ी एसएचओ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यदि शिकायत हुई भी है तो कार्रवाई का अधिकार उच्च अधिकारियों के हाथ में है।

8 दिन पहले ज्यूलर केवल सिंह के घर पर उसकी प|ी और भाभी के साथ आरोपियों ने गाली-गलौच की थी। इसकी शिकायत पुलिस को देने जाते समय रास्ता घेरकर धमकियां दी थीं। बाद में पुलिस ने आरोपी राजू मल्होत्रा, काली मल्होत्रा के खिलाफ केस दर्ज किया था, पर गिरफ्तारी नहीं हुई थी। केस दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष के परिवार की महिला ने केवल सिंह पर बदतमीजी की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी। बदतमीजी की घटना के टाइम की पड़ताल की तो उस समय सीसीटीवी फुटेज में केवल सिंह की इलाके में कोई एंट्री नजर नहीं आई थी। अपनी बेकसूरी और आरोपियों की गुंडागर्दी के सबूत केवल ने एसएसपी को दिए थे, जिसके बाद एक्शन लिया गया।

खबरें और भी हैं...