पीयू में स्टूडेंट्स से रुबरू हुए राणा रणबीर
पीयूके पत्रकारी और जन संचार विभाग में मीट दा बडिंग जर्नलिस्ट प्रोग्राम के तहत एक्टर राणा रणबीर स्टूडेंट्स के रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि पंजाब में पुस्तकें पढ़ने की रूचि बहुत कम है और इसके लिए पेरेंटस और अध्यापक दोनों जिम्मेदार हैं। लोगों में जागृति के डर से सरकारें पुस्तक सभ्याचार का प्रचार नहीं करती।
उन्होंने कहा कि पंजाबी में अच्छी कहानी की कमी होने के कारण ज्यादा कॉमेडी फिल्मों पर जोर दिया जाता है। विभाग के मुखी डॉ. हरजिंदर सिंह ने राणा रणबीर की लिखी पुस्तकों का हवाला देते कहा कि अच्छी बात है कि पंजाब के बच्चों में पुस्तक सभ्याचार पैदा करने के लिए प्रयासरत हैं। इस मौके पर दविंदर कौर, विश्वजीत, अनिता चाहल, अमनप्रीत चावला, गुरप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह मौजूद थे।
पीयू में एक्टर राणा रणबीर को पुस्तक देते डॉ. हरजिंदर सिंह।