पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेंड पेशकारी 2016 प्रोग्राम करवाया

ट्रेंड पेशकारी 2016 प्रोग्राम करवाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खालसाकॉलेज के पोस्ट ग्रेजुएट कंप्यूटर साइंस विभाग ने बीसीए, एमएससी और बीवॉक के स्टूडेंट्स के लिए उभर रहे ट्रेंड पेशकारी 2016 प्रोग्राम आयोजित किया। स्टूडेंट्स ने डिजिटल इंडिया मोबाइल टावर, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और ई-काॅमर्स, विषयों पर पेपर प्रस्तुत किए। मुकाबले के दौरान एमएससी आईटी 1 की सतविंदर कौर ने पहला, बीसीए1 की पृथ्वी मेहरा ने दूसरा और बीसीए भाग तीसरा की अमृतपाल कौर ने तीसरा स्थान पाया। बीसीए भाग दूसरा की हरमनप्रीत कौर और बीवॉक भाग पहला की गुरकीरत कौर को सम्मानित किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल डाॅ. धरमिंदर सिंह उभा ने विजेता स्टूडेंट्स को सम्मानित किया। कंप्यूटर साइंस विभाग की मुखी प्रो. सुखमीन कौर ने विजेता स्टूडेंट्स को बधाई दी। यहां टीचर प्रो. गुरपाल सिंह, प्रो. रमणीक कौर जज रहे। मंच संचालन प्रो. मनप्रीत कौर ने किया। प्रो. जतिंदर कौर ने प्रोग्राम में आए मेहमानों का धन्यवाद किया।

प्रोग्राम में शामिल स्टूडेंट्स और कॉलेज स्टाफ।

खबरें और भी हैं...