पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया

सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। एसएसए,रमसा अध्यापक यूनियन के राज्य स्तरीय आह्वान पर ब्लॉक 1, 2, 3 भुनरहेड़ी 1, 2 और घनौर के समूह अध्यापकों ने स्टैंड चौक पर सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इससे पहले मीटिंग को संबोधित करते हरमिंदर सिंह और भूपिंदर सिंह ने बताया कि 12 हजार के करीब एसएसए, रमसा अध्यापक, हेडमास्टर और लैब एटेंडेंट शिक्षा विभाग के तहत अपनी सेवाएं रेगुलर करवाने के लिए 7 सालों से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। पर सरकार इन अध्यापकों को रेगुलर करने की नहीं कर रही। वहीं, दूसरी ओर इनको समय पर वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। प्रेस सचिव गगन रानू और जय सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा इन अध्यापकों को रेगुलर करने की प्रक्रिया जारी होने की पुष्टि की जा रही है। पर अब तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। जिसके विरोध में 28 को रोपड़ में राज्य स्तरीय रोष रैली की जाएगी। इस मौके पर लखविंदर सिंह, हरदीप सिंह, तरसेम सिंह, बलकार सिंह, हरिंदर सिंह, नैनसी भाटिया, आरती धीमान, नीतू मल्होत्रा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...