पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बूमबेरियर लगाने से ट्रैफिक समस्या हुई हल

बूमबेरियर लगाने से ट्रैफिक समस्या हुई हल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लीलाभवन मार्केट एसोसिएशन ने मार्केट के चारों ओर बूमबेरियर लगाए। मार्केट में आने जाने वाले लोगों और दुकानदारों को राहत मिलेगी। लेकिन दुकानदार निगम की कारगुजारी से परेशान हैं। मार्केट के प्रधान राकेश जैन अग्रवाल ने बताया कि वह खुद फंड जमा करके काम करवा रहे हैं।

बताया कि मार्केट में आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। दुकानदारों के लिए गाड़ी पर स्टीकर लगाने के लिए दिए हैं। ताकि पता लग सके कि गाड़ी दुकानदार की है या ग्राहक की। पार्किंग में आने वाली हर गाड़ी का नंबर, मालिक का नाम और फोन नंबर गार्ड अपने पास नोट करेगा। इस व्यवस्था से मार्केट में मनचलों का आना बंद हो गया है। लेकिन निगम प्रॉपर्टी टैक्स लेकर भी मार्केट के लिए कुछ नहीं किया जाता। इसलिए वह खुद ही फंड इकट्ठा कर काम करवा रहे हैं।

प्रधान ने कहा कि निगम की ओर से मार्केट में कोई सफाई कर्मचारी लगाए जाने पर खुद सफाई कर्मचारी लगाना पड़ा। उन्होंने कहा कि दुकानदारों से भी अपील की कि जो दुकानदार मार्केट में दो या तीन गाड़ियां लेकर आते हैं वह भी एक ही गाड़ी मार्केट में लेकर आए जिससे मार्केट में आने वाले ग्राहकों को पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने की जगह मिल सकेगी। यहां राजीव गर्ग, एसपी जिंदल, विनोद सूद, रेशम सिंह मान, एएस गिल, एसपी सेठी, कुलविंदर साहनी, महेश कपूर, एमपी चड्डा, संजय गुप्ता मौजूद थे।

लीला भवन मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...