पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेप का केस, आरोपियों को पकड़ नहीं रही पुलिस

रेप का केस, आरोपियों को पकड़ नहीं रही पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरीबहनजिस बच्चे को ट्यूशन पढ़ाती थी उसी के पिता विनोद ने अपने दोस्त अजय के साथ मिलकर 13 सितंबर को किडनैप किया और शाहीमाजरा के एक गेस्ट हाऊस में गैंग रेप किया। इसके बाद पटियाला दुख निवारण गुरुद्वारा साहब के सामने छोड़ आए।

रेणु ने कहा कि बलौंगी थाना पुलिस ने विनोद और अजय के खिलाफ केस तो दर्ज किया, लेकिन आज तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है। रेणु ने कहा कि अपनी बहन को इंसाफ दिलाने के लिए वह एसएसपी ऑफिस, डीएसपी खरड़ और बलौंगी थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन उसे निराशा ही हाथ लग रही है। एसएसपी को शिकायत भी दी थी, लेकिन उसकी इंक्वायरी डीएसपी खरड़ कर रहे हैं। आरोप लगाया कि पीड़िता के कई बार बयान लिए गए, लेकिन एक बार भी किसी महिला कर्मी ने बयान नहीं लिए।

^एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि इंक्वायरी चल रही है। इंक्वायरी पूरी होने के बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी। जसविंदरसिंह, एसएचओबलौंगी