राष्ट्रपति अवाॅर्ड से सम्मान
पटियाला | सरकारीसीनियर सेकेंडरी स्कूल शेरमाजरा के प्रिंसिपल सोमनाथ को राष्ट्रपति ने जनगणना 2011 के दौरान सराहनीय काम के लिए जनगणना रजत पदक-2011 से सम्मानित किया। पीयू चंडीगढ के लॉ आडिटोरियम में समारोह में मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल ने उनको सम्मान सौंपा। सरकारी प्राइमरी स्कूल ढकड़बा ब्लाक की टीचर जसप्रीत कौर को जनगणना 2011 में सराहनीय काम करने पर मेडल मिला। जसप्रीत की इस उपलब्धि पर प्रेम रक्कड़, गुरनाम घनौर, बलविंदर कौर संदीप राजपुरा ने बधाई दी है।
नाभानगरकौंसिल के क्लर्क गगनप्रीत सिंह को जनगणना -2011 में बेहतर सेवाओं के लिए सीएम परकाश सिंह ने राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित किया। उसे सिल्वर मेडल प्रशंसा पत्र मिला। ईओ सुखदीप सिंह कम्बोज ने उसे बधाई दी। तजिन्दर सिंह प्रधान, बलजिंद्र बिट्टू, राजिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, राम प्रकाश, भूषण लाल, तेजा सिंह, संजीव कुमार, प्रभजोत सिंह सुरिन्द्र कुमार मौजूद रहे।
सोमनाथ
जसप्रीत कौर
गगनप्रीत सिंह