पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाराष्ट्र से राजपुरा रहा 100 क्विंटल पनीर जब्त

महाराष्ट्र से राजपुरा रहा 100 क्विंटल पनीर जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला|महाराष्ट्र सेराजपुरा रहा 100 क्विंटल पनीर सेहत डिपार्टमेंट ने वीरवार को शंभू बैरियर पर जब्त किया है। पनीर के सैंपल जांच के लिए चंडीगढ़ भेज दिए गए हैं। पनीर राजपुरा के कोल्ड स्टोर में रखा गया है। रिपोर्ट एक सप्ताह बाद आने की उम्मीद है।

जिला सेहत अधिकारी डाॅ. राजपाल ने बताया कि महाराष्ट्र से ट्रक से पनीर राजपुरा लाया जा रहा था। टीम ने सूचना के बाद पुलिस के साथ नाका लगाया। फिलहाल जांच में पनीर ठीक लग रहा है। ट्रक की कोल्ड चैन भी ठीक थी। उन्होंने बताया कि कोल्ड चैन से रहे पनीर की मियाद 3 महीने तक होती है। डा. राजपाल ने बताया कि त्यौहारों के चलते मिल्क प्रोडक्ट के सैंपल, दूध, पनीर, घी तथा खोया, की जांच हो रही है।