पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • काली माता मंदिर रोड की टूटी सड़क के हल को दो महीने से मीटिंग नहीं

काली माता मंदिर रोड की टूटी सड़क के हल को दो महीने से मीटिंग नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसस्टैंड से कैपिटल थिएटर को जाती सड़क की हालत फिर से खराब होने लगी है। एक ही जगह से हमेशा उखड़ती सड़क पर फिर से गड्ढे पड़ने शुरू हो गए हैं। दिसंबर में पीडब्ल्यूडी महकमे ने इस सड़क पर पैचवर्क किया था। पैचवर्क तीन दिन भी नहीं चला और बजरी निकलनी शुरू हो गई। वजह वही क्योंकि ऑटो स्टैंड के पास सड़क का एक हिस्सा ड्रेनेज सिस्टम होने की वजह से उखड़ता है।

सड़क की हालत तो पहले से ही खराब है, उस पर दिक्कत ये है कि अफसर हर बार मीटिंग करने का कह रहे हैं, पर पिछले दो महीनों से कोई मीटिंग नहीं कर पाए। मीटिंग इसलिए भी की जानी थी, जिससे ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने के लिए कोई खास हल निकाल सकें। यहां पाइप डालकर इसे नजदीकी ड्रेन के साथ जोड़ दिया जाए। पर अभी तक इसे लेकर एक मीटिंग नहीं हो सकी है। क्योंकि डिपार्टमेंट अथॉरिटी के पास फिलहाल इस मामले को सुलझाने के लिए समय ही नहीं है।

गौरतलब है कि दिसंबर में डिपार्टमेंट की ओर से नेशनल हाईवे के तहत अाती सड़कों की हालत सुधारने के लिए पैचवर्क करवाया था। इसमें बस स्टैंड-काली माता मंदिर रोड भी शामिल थी। चूंकि ऑटो स्टैंड के पास इस सड़क की हालत बहुत ही बुरी थी। इस वजह से एक्सीडेंट तो यहां अक्सर होते ही हैं, साथ ही बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भी भरा रहता है। इसी पॉइंट से सड़क के उखड़ने की वजह यहां ड्रेनेज सिस्टम का नहीं होना है। इसके लिए भास्कर ने एक्सपर्ट के सुझाव भी दिए थे। अगर महकमा चाहे तो किसी भी तरफ ड्रेनेज व्यवस्था की जा सकती है। इससे रोड पर पानी नहीं रुकेगा। पर इसे लेकर अभी तक अथॉरिटी ने कोई मीटिंग ही नहीं की है।

फरवरी के आखिरी हफ्ते में होगी मीटिंग और ये फाइनल है: एक्सईएन

बसस्टैंड-काली माता मंदिर रोड बनाने को लेकर एक्सईएन अजीत पाल सिंह बराड़ ने कहा कि सर्दी के दिनों की वजह से मीटिंग नहीं हो पाई। फरवरी के आखिरी हफ्ते में मीटिंग करके मार्च में ही ड्रेनेज सिस्टम का काम शुरू करवा दिया जाएगा। मीटिंग में इस बात का फैसला लिया जाएगा कि कौन सी साइड से सीवरेज नजदीक पड़ता है। जिस साइड सीवरेज नजदीक होगा, उसके साथ ही यहां का ड्रेनेज लिंक कर दिया जाएगा। इसके लिए सड़क के इस हिस्से को उखाड़ना होगा और बाद में रिपेयर भी करना होगा। ये काम सर्दी में नहीं हो सकता है। इसलिए सर्दी कम होने का इंतजार कर रहे हैं।

बस स्टैंड-काली माता मंदिर की खस्ता हाल रोड।

खबरें और भी हैं...