पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आप के खिलाफ शिव सैनिकों ने किया प्रदर्शन

आप के खिलाफ शिव सैनिकों ने किया प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। आपकी ओर से भिंडरावाला का जन्मदिवस मनाने के आह्वान के विरोध में शिव सेना बाल ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने आर्य समाज चौक पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की।

सिंगला ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भी पार्टी के नेताओं ने चंडीगढ़ में गर्मदलियों से मीटिंग की थी और खालिस्तानी सोच वाले लोगों को टिकट भी दी थी। अब सरेआम भिंडरावाला का जन्मदिवस मनाने का आह्वान कर रहे हैं। सिंगला ने कहा कि अगर आप के नेता अपनी हरकतों से बाज आए तो पार्टी उनके खिलाफ संघर्ष करेगी। उन्होंने प्रधान मंत्री से अरविंद केजरीवाल और आप के पंजाब नेताओं की जांच करवाने को मांग की। जरनैल सिंह भिंडरावाला भारत के लिए कैसे प्रेरणा स्रोत हो सकता है। प्रदर्शन में विशाल कंबोज, अशोक कुमार, शंकर भारद्वाज, रविन्द्र सिंगला, महिंदर कौर, राहुल सरीन, राजू पंवार, आशु ठाकुर, हैरी शर्मा, गौतम कंबोज, विकास विक्की, नरिंदर गोल्डी, नारायण दत्त, राकेश, अकरम सदीक, शिव कुमार, संजय डेंटर, मोहिंदर सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...