- Hindi News
- National
- दाल का हलवा और ढोकला ने जीता महारानी लेडीज क्लब का बसंत पंचमी कुकिंग कंपीटिशन
दाल का हलवा और ढोकला ने जीता महारानी लेडीज क्लब का बसंत पंचमी कुकिंग कंपीटिशन
कुकिंग कंपीटिशन दो थीम पर हुआ था। स्वीट और साल्टी जज कंचन गुप्ता और जेबी सिंह ने क्लब की मेंबर्स की बनाई डिस को चखा। स्वीट डिस के पहले तीन खिताब शमा, डिंपल और कंचन जैन ने जीते। साल्टी डिस की विजेता आशा डिंपल और वंदना रहीं। विनर्स को सम्मानित भी किया गया। इसके पहले तंबोला गेम हुए जिनके विजेताओं की घोषणा बंटी वालिया और नीरू भल्ला ने की। विजेताओं को इनाम बांटे गए। क्लब का अगला प्रोग्राम वेलेनटाइन थीम पर होगा।
पटियाला। दालका हलवा बनाकर शमा और टेस्टी ढोकला बनाकर आशा मित्तल ले बसंत पंचमी कुकिंग कंपीटिशन का खिताब जीता। बुधवार को महारानी लेडीज क्लब के डाइनिंग हाल में यलो थीम पर बसंत पंचमी मनाई गई। यहां पर थंबोला गेम्स भी हुए। कंपीटिशन में प्रधान नीरू भल्ला ने लेडीज को बसंत पंचमी का महत्व बताया। यहां उपप्रधान गुरजीत वालिया, सेक्रेट्री अपरा भल्ला, हनी कंपानी , सुखजीत सोढ़ी, सीमा मित्तल, वंदना भरत, रमना भरत मौजूद रहीं।