पुच्छ लो इनां नू जे असीं कोई धक्का कीत्ता है तां
अफसर टारगेट पूरा करने को फैला रहे दहशत: कारोबारी
इनकम टैक्स का छापा, कारोबारियों ने दुकानें की बंद
इधर, ज्यूलरों से इनकम टैक्स अधिकारी बोले
सरहंदीबाजार, अदालत बाजार और लोअर मॉल में एक साथ वीरवार को दोपहर बाद इनकम टैक्स ने छापा मारा। करियाना, ज्वैलर्स, इलेक्ट्रॉनिक के बड़े शोरूमों पर कार्रवाई की गई। डिपार्टमेंट ने इस छापेमारी को रूटीन सर्वे बताया। पर कारोबारियों ने इसके विरोध में बाजार बंद कर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के खिलाफ नारेबाजी की।
पटियाला व्यापार मंडल प्रधान विजय कंपानी और पटियाला व्यापार बचाओ संघर्ष कमेटी प्रधान राकेश गुप्ता ने साझे तौर पर इस कार्रवाई को कारोबारियों के साथ धक्केशाही करार दिया। इस बीच इनकम टैक्स की एक और टीम ने राजपुरा में एक साथ 3 इंडस्ट्रीज के सर्वे किया। यहां करीब पौने 4 करोड़ रुपए की अतरिक्त आय सरेंडर कराई गई।
इनकम टैक्स के प्रिंसिपल कमिश्नर डॉ. जगतार सिंह की हिदायत पर जॉइंट कमिश्नर धीरज गर्ग के नेतृत्व में आईटीओ मंजीत सिंह, अनिल हांडा, हरविंदर सिंह हरीना सक्सेना की टीम ने अदालत बाजार में ढेरा सिंह संस के दो शोरूम समेत राजिंदर ज्वैलर्स, सरहंदी बाजार में तारा चंद सतपाल होल सेल करियाना स्टोर, लोअर मॉल पर जसवंत इलेक्ट्रिकल और आत्मा राम एंड संस पर एक साथ सर्वे किया। शाम तक सर्वे जारी था। आईटीओ मंजीत सिंह ने इसे रूटीन सर्वे बताया। इसमें क्या मिला, इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं की जा सकती है।
सरहंदी बाजार में तारा चंद करियाना स्टोर पर सर्वे के दौरान दरवाजे पर खड़ी पुलिस।
इनकम टैक्स की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी करते व्यापारी।
राजपुरा से करीब पौने 4 करोड़ रुपए सरेंडर कराए
राजपुरा। एडीशनलकमिश्नर हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में आईटीओ प्रदीप कुमार, जरनैल सिंह, विक्रमजीत सिंह, अश्वनी कुमार, एसपी सिंह और प्रदीप कुमार की टीम ने हार्डवेयर का काम करने वाली सुभाष चंद सुशील कुमार संस पर सर्वे करके 1.22 करोड़ रु की एडिशनल इनकम सरेंडर कराई। इसी तरह गुरु नानक इंडस्ट्री से 1 करोड़ 50 लाख और एएस इंडस्ट्री से 1 करोड़ 1 लाख रु एडिशनल इनकम सरेंडर करवाई गई।
उपप्रधान और जॉइंट सेक्रेटरी की हैं दुकानें
टीमने जिस ढेरा ज्यूलर की दुकान पर पहुंची थी। मालिक परमजीत सिंह काला सर्राफा एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी हैं। राजिंदरा ज्यूलर के मालिक राजिंदर कुमार उपप्रधान हैं। एसोसिएशन के ओहदेदारों की दुकानों पर इंकम टैक्स महकमे की टीम पहुंचने की सूचना मिलते ही बाकी मेंबर मौके पर पहुंचे थे। एसोसिएशन चेयरमैन सतीश जैन ने कहा कि यह डिपार्टमेंट की रूटीन कार्रवाई है, इसमें अभी तक ज्यूलरों या एसोसिएशन ने हस्तक्षेप नहीं किया है। इस वजह से रोष जाहिर नहीं किया है।