पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो बुजुर्ग महिलाएं राजिंदरा अस्पताल में बेहोश मिलीं, लूट की आशंका

दो बुजुर्ग महिलाएं राजिंदरा अस्पताल में बेहोश मिलीं, लूट की आशंका

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजिंदराअस्पताल दवा लेने पहुंची दो बुजुर्ग महिला दोपहर के समय बेहोश मिली। डॉक्टर और हवलदार ने उनको बेसुध देख लोगों की मदद से अस्पताल में दाखिल कराया। सूचना पर दोनों के घरवाले मौके पर पहुंचे। महिलाओं की पहचान सरोज शर्मा निवासी आर्य समाज और पार्वती निवासी बेहड़ा रोड के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 70 से 75 साल के बीच में है।

चौकी मॉडल टाउन पुलिस ने महिलाओं के घरवालों के बयान पर अंजान आदमी के खिलाफ मुकद्दमा नंबर 23 दर्ज किया है। चौकी इंचार्ज गुरनाम सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया है। अभी दोनों महिलाएं अनफिट हैं। होश में आने पर घटना के बारे में पता चलेगा कि वह बेहोश क्यों हुई थीं।

नहीं थी बालियां

दोनोंमहिलाएं घर से दवा लेने राजिंदरा अस्पताल आई थीं। दोनों के साथ कोई भी पारिवारिक मेंबर नहीं था। वीरवार दोपहर दो बजे उनको अस्पताल के बरामदे में बेहोश देखा गया। घरवालों ने पुलिस को बताया कि उनके कानों की बालियां और गहने गायब थे। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान बुजुर्ग महिलाओं के होश में आने पर पता चलेगा।

खबरें और भी हैं...