पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कबूतरबाजी में फंसे गतका कोच का एक साथी गिरफ्तार

कबूतरबाजी में फंसे गतका कोच का एक साथी गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदेशभेजने के नाम पर ठगी मारने वाले पीयू के गतका कोच अवतार सिंह का पुलिस रिमांड एक दिन और बढ़ गया है। वीरवार को उसे जज सुमित घई की कोर्ट में पेश किया था। रिमांड बढ़ने के बाद पुलिस ने उसके दूसरे साथी गुरमीत सिंह निवासी गांव बाजड़ा को गिरफ्तार किया है।

दोनों की गिरफ्तारी और पूछताछ के दौरान चार लोगों के गिरोह की बात सामने आई है। जिसमें से कोच अवतार और गुरमीत पकड़े जा चुके हैं। जांच अधिकारी थाना सदर इंचार्ज जानपाल सिंह ने कहा कि दो आरोपी गिरफ्तार हुए है। दो आरोपी मंजीत सिंह निवासी जोधेवाल और सुखदर्शन सिंह निवासी गोरशिया की गिरफ्तारी बाकी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पैसों की रिकवरी कर ली है, अगली कार्रवाई जारी है।

जल्द ही पूरी रिकवरी कर लेंगे: एसपी-डी

एसपी-डीपीएस गोराया ने बताया कि लुधियाना की सर्बजीत कौर ने शिकायत दी थी। बेटे को विदेश भेजने के नाम पर अवतार ने साढ़े दस लाख रुपए की ठगी की है। पीयू में तैनात मुलाजिम अवतार सिंह गतका कोच हैं, जिसे गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने बताया कि उसके तीन और भी साथी हैं, इनमें से एक पकड़ा जा चुका है। जल्द ही दोनों को पकड़ने के बाद पूरी रकम रिकवर की जाएगी।

खबरें और भी हैं...