सांझ समिति और ऐडवायजरी बोर्ड के सदस्यों की मीटिंग
पातड़ां। जिलाकम्युनिटी पुलिस अफसर पटियाला कुलदीप शर्मा के निर्देशों पर सांझ केंद्र घग्गा इंचार्ज एएसआई झिरमल सिंह की ओर से सांझ समिति और एडवाइजरी बोर्ड के सदस्यों की मीटिंग हुई। इसमें सांझ प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की कोशिशों पर विचार-विमर्श किया गया। यहां मनदीप सिंह समेत सांझ समिति मेंबर बख्शीश सिंह, हेमराज, गुरजंट सिंह, सुरजीत सिंह, शशिपाल, बलविंदर सिंह, परमजीत सिंह, अमरजीत सिंह, राजिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, देवराज और रविंदर सिंह मौजूद थे।