पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नर्सिंग होम में रेड, महिला समेत 2 गिरफ्तार

नर्सिंग होम में रेड, महिला समेत 2 गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुप्तसूचना के आधार पर स्वास्थ्य महकमा अंबाला की टीम ने वीरवार को पातड़ां रोड स्थित समाना से भ्रूण जांच में शामिल महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें पकड़ने के लिए डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. बीबी लाला और मेडिकल ऑफिसर डाॅ. पवन चौधरी ने रेड की।

दरअसल, स्वास्थ्य महकमा को चौड़मस्तपुर की आशा वर्कर से पता चला था कि महिंदू्र अस्पताल शाहबाद में लेबोरेटरी टेक्नीशियन अनूप सिंह 25 हजार रुपए लेकर गर्भवती महिलाओं की भ्रूण जांच करवाता है। सूचना पुख्ता करने के बाद उन्होंने एक गर्भवती महिला को नकली मरीज बनाकर भ्रूण जांच के लिए तैयार किया। साथ ही डॉ. बीबी लाला की देखरेख में डाॅ. पवन चौधरी और धर्मवीर की टीम का गठन किया गया। इसके बाद नकली गर्भवती महिला ने अनूप से संपर्क साधा। तब अनूप ने नकली मरीज और आशा वर्कर को लेकर पंजाब के शंभु बैरियर पर बुलाया।

शंभुबैरियर पर मिला एक अन्य दंपति : शंभुबैरियर पर अनूप ने एक अन्य दंपति लतिका और अश्वनी को दूसरी कार में आने की बात कही। फिर वह अपनी कार लेकर आगे-आगे चल पड़ा। जिसे देखते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम अनूप की कार का पीछा शुरू कर दिया। इसके बाद वे सभी अलग-अलग कार से समाना के अग्रसेन चौक पहुंचे। जहां उन्हें एक अन्य दलाल घग्गन निवासी मेजर सिंह मिला। फिर ये लोग नकली मरीज एक अन्य महिला को बाइक से धर्म नर्सिंग होम ले गए। जहां पोर्टेबल मशीन से दोनों महिलाओं के भ्रूण की जांच की गई। जब ये लोग करीब एक घंटे बाद वापस लौटे तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाका पुलिस की मदद से अनूप लतिका को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मेजर सिंह फरार हो गया।

अनूपसे बरामद हुए भ्रूण जांच के पांच हजार: इसकार्रवाई को गोपनीय पुख्ता बनाने के लिए अंबाला डीसी अशोक सांगवान ने तुरंत पटियाला के डीसी से संपर्क किया। जिन्होंने डीएसपी समाना सिविल सर्जन पटियाला को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों के मुताबिक पटियाला टीम करीब एक घंटे बाद पहुंची। उन्होंने कार्रवाई में भी रूचि नहीं ली। अधिकारियों के बीच हुई बातचीत के बाद एसडीएम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने अनूप लतिका के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले में भ्रूण जांच करवाने वाले अनूप से पांच हजार भी बरामद हुए।

^गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला को नकली गर्भवती महिला बनाकर भेजा गया था। टीम ने भ्रूण जांच करवाने वाले दलाल और एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया है। मामले में कार्रवाई के दौरान एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉ.विनोद गुप्ता, सीएमओ अम्बाला।

खबरें और भी हैं...