- Hindi News
- इंटर कॉलेज लॉन टेनिस टूर्नामेंट में पीयू कैंपस जीता
इंटर कॉलेज लॉन टेनिस टूर्नामेंट में पीयू कैंपस जीता
मुलतानीमलमोदी कॉलेज में पीयू इंटर कॉलेज लॉन टेनिस (पुरूष) टूर्नामेंट सोमवार को शुरू हुआ। पहले मुकाबले में पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस ने घुद्दा (बठिंडा) के यूनिवर्सिटी कॉलेज को हराया। उद्घाटन पीयू के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. राज कुमार शर्मा ने किया।
उन्होंने कहा कि पीयू को माका ट्राफी दिलाने में मोदी कॉलेज का अहम योगदान रहा है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें वित्तीय सहायता मुहैया कराई जा रही है। पीयू इसे जारी रखेगी। मोदी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. खुशविंदर कुमार ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों को प्रोत्साहन दिए जाने की जरूरत है। द्रोणाचार्य अवार्डी चीफ हाॅकी कोच एके बंसल, बॉक्सिंग कोच प्रेम शर्मा, कॉलेज रजिस्ट्रार डॉ. हरचरण सिंह, स्पोर्ट्स कमेटी चेयरमैन डॉ. गुरदीप सिंह मौजूद रहे।
टूर्नामेंट के दौरान युवा प्लेयर्स।
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले गेस्ट के साथ प्लेयर्स।