- Hindi News
- बलवंत सिंह बने पेंशनर्स फेडरेशन के प्रधान
बलवंत सिंह बने पेंशनर्स फेडरेशन के प्रधान
पटियाला | पंजाबलोकल बॉडीज पेंशनर्स फेडरेशन का सूबा स्तरीय सम्मेलन निगम के साहिर लुधियानवी आॅडिटोरियम में हुआ। 145 पेंशनरों ने इसमें हिस्सा लिया।
फेडरेशन के तीन सालों के चुनाव में सर्वसम्मति से बलवंत सिंह संधू को प्रधान चुना गया। पेंशनरों ने कहा कि संधू ने 34 साल पंजाब की प्रधानगी की। मुलाजिमों के हकों के लिए संघर्ष कर, मांगों को हल कराया। केके थापर को महासचिव, लीला राम को सीनियर उपप्रधान, आत्म प्रकाश को उपप्रधान, प्रेम चंद शर्मा को सचिव, जसबीर सिंह को कोषाध्यक्ष, रणदीप सिंह को कानूनी सलाहकार, बीबा अरम कौर को सचिव चुना गया है।
पंजाब लोकल बॉडीज पेंशनर्स फेडरेशन के सूबा स्तरीय सम्मेलन में मौजूद पेंशनर्स।