पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस स्टैंड से 2 घंटे तक नहीं निकली बसें

बस स्टैंड से 2 घंटे तक नहीं निकली बसें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगोंके लिए पीआरटीसी पेंशनर ने बुधवार को बस स्टैंड पर धरना लगाया। गेट बंद करके सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब 2 घंटे तक बसें को बस स्टैंड से बाहर नहीं निकलने दिया। सूबा प्रधान भगवंत सिंह कंगनवाल ने कहा कि 10 से पहले पेंशन की अदायगी, पे कमीशन के बकाये, मेडिकल बिलों की अदायगी, 2006 से पहले के रिटायरी पेंशनरों का 38 महीने का डीए का बकाया मैनेजमेंट नहीं दे रहा है।

महासचिव हरी सिंह चमक ने कहा कि विभाग के अंदर हो रही घपलेबाजी की विजिलेंस द्वारा की जा रही पड़ताल में देरी हो रही है, इसलिए इस मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए। एसोसिएशन चेयरमैन गुरनाम सिंह दौणकलां ने कहा कि मैनेजमेंट लगातार टाल मटोल वाली नीति अपना रही है। पीआरटीसी की खराब होती वित्तीय हालत की जिम्मेदार मैनेजमेंट है। एमडी गुरपाल चहल ने पेंशनरों को भरोसा दिलाया कि जनवरी की पेंशन 15 तक डाल दी जाएगी। आगे की पेंशन की अदायगी 10 से पहले होगी। यहां जलौर सिंह, भीम सिंह, सुरजीत सिंह, प्रीतम सिंह, तरसेम सिंह, बचित्र सिंह, जोगिंदर सिंह, सुखदेव सिंह और बचन सिंह ने संबोधित किया।

बुधवार को बस स्टैंड के बाहर प्रदर्शन करते पेंशनर्स।

खबरें और भी हैं...