पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी

स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबयूथ कांग्रेस सचिव बन्नी खैहरा के नेतृत्व में सदस्यों ने बजावागे ढोल ते खोलागे पोल के तहत गांव कलियाणा के एलिमेंटरी स्कूल का दौरा किया। स्कूल में करीब 35 छात्र पढ़ते हैं। वहीं, डेस्क और दरी की कमी के कारण उन्हें जमीन पर बैठना पड़ता है। इस दौरान पंचायत और स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की गई।

गांव के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल मैनेजमेंट फंड का दुरुपयोग करती है। स्कूल की हालत लगातार खस्ता होती जा रही है। गांव के सरपंच भी विकास कार्यों को लेकर अनदेखी कर रहे हैं। गांव के मनीष सहगल ने बताया कि स्कूल की मैनेजमेंट फर्जी बिल के जरिए सरकार को गुमराह करती है। जिसके चलते बच्चे जमीन पर बैठने को मजबूर हैं। बन्नी खैहरा ने बताया कि बच्चों के बैठने के लिए स्कूल को दरी और बच्चों को कॉपी-पेन दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रशासन से मांग करते हैं कि इन ग्रांट के बारे में पूरी जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। उनका कहना था कि वह ग्रांट की जानकारी के लिए आरटीआई डालेंगे। सरपंच निर्मल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे पास तो फंड ही नहीं है।

विकास को लेकर उन्होंने बताया कि वह भवानीगढ़ गए हुए हैं, देर शाम तक पहुंचेंगे। इस मौके पर पंजाब यूथ सचिव बन्नी खैहरा , लोक सभा पटियाला के सचिव हरविंदर सोही, गगन छज्जु भट्ट, भीम दास पूर्व सरपंच, गांव कलिहाणा, दीनदयाल दास, परगट सिंह, धर्म सिंह, अमन सिंह, गुरसेवक सिंह, अवतार सिंह, सुखचैन सिंह, जगसीर सिंह, मनीष सहगल, सुखा सिंह, सतविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

सरपंच और स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी करते गांव के लोग और यूथ कांग्रेस।

^स्कूल को 3500 रुपए की ग्रांट मिली थी। जिसे मत डालकर स्कूल के बाथरूम की रिपेयर में लगा दिया गया। जो भी ग्रांट सरकार भेजती है, उसे मत डालकर लगा दिया जाता है। -हरपाल कौर, चेयरमैन, मैनेजिंग कमेटी

^सभीगांव को विकास कार्य के लिए पंजाब सरकार की ओर से ग्रांट दी गई हैं। अब सरपंच पर निर्भर करता है कि वह किस प्रकार से विकास कार्य करवाता है। -मक्खन सिंह लालका, हलका इंचार्ज

खबरें और भी हैं...