अंजान लोगों ने किया युवक पर जानलेवा हमला
नाभा। सर्कुलररोड के पास प्रिया होटल के आगे से जा रहे एक एक्टिवा सवार युवक पर लगभग 7 अंजान ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक गंभीर जख्ती हो जाने पर उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए उसे पटियाला राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की पहचान सिमरणदीप सिंह पुत्र नरिंदर सिंह निवासी गुरु नानक पुरा के के तौर पर हुई है। वह पुरानी सब्जी मंडी के पास जूतों की सेल का काम करता है। नाभा कोतवाली के एसएचओ कुलदीप सिंह विर्क ने बताया कि मामले की जांच एएसआई बूटा सिंह कर रहे हैं। जख्मी के युवक के बयानों के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।