नवचेतना ट्रस्ट को 20 हजार की सहायता दी
पटियाला। श्रीराधा कृष्ण जन सेवा समिति के प्रधान ओम प्रकाश और शिक्षा समिति के चेयरमैन रमेश शर्मा की अगुवाई में नवचेतना चेरिटेबल ट्रस्ट फॉर ब्लाइंड को 20 हजार की सहायता राशि दी। यह सहायता राशि ट्रस्ट के प्रधान गुरमीत सिंह ढल को सौंपी। सहायक प्रेस सचिव तरदीप अग्रवाल ने बताया कि समिति द्वारा इन बच्चों को दी जाने वाली सहायता बिना किसी भेदभाव से उन होनहार बच्चों को सहायता की जाती है। इस मौके ओम प्रकाश, रमेश शर्मा, तरसेम बांसल, सत्य भूषण जिंदल, रमेश मल्होत्रा, गोपाल बांसल, अनिल खन्ना, भानु टंडन, राज कुमार शर्मा बीके जैन समेत तमाम लोग मौजूद रहे।