अभियान में देंगे सहयोग : डीसी
पटियाला। लाडोद्वारा चलाया गया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान बहुत सराहनीय है। इस अभियान को आगे चलाने के लिए जो भी सहयोग होगा, किया जाएगा। यह बात नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर रामवीर सिंह ने कही। डीसी से मिलने गई लाडो की चेयरमैन डॉ. रंजू जोशी ने लाडो द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किए गए कामों का लेखा-जोखा भी डीसी के सामने पेश किया। डॉ. जोशी ने कहा की ऑर्गेनाइजेशन अब तक 4 जिला लेबल प्रोग्राम करवा चुकी है, जिसमे पटियाला और आसपास के करीब 20 गांव के लोगों को बेटी बचाने का संदेश दिया जा चुका है।