कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी: पहली पारी में पंजाब टीम लड़खड़ाई, 117 पर ऑल आउट
ध्रुवपांडव स्टेडियम में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लिए शुरू हुए पंजाब और तमिलनाडु के मैच में पंजाब की टीम पहली पारी में लड़खड़ा गई। पूरी टीम 44.4 ओवर में 117 रन बनाकर पवेलियन लौट गई।
इससे पहले तमिलनाडु की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। वहीं, तमिलनाडु ने पहली पारी में दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 120 रन बनाए लिए हैं। इसमें भारत शंकर ने 10 चौके लगाकर 59 रन, अक्षय श्रीनिवासन ने एक छक्का और 3 चौके लगाकर 38 रन, अपराजित 9 रन बनाकर नाबाद और जगदीशन 4 रन बनाकर नाबाद हैं। पंजाब के लिए विनय चौधरी ने 45 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट झटके।
इससे पहले पंजाब ने पहले खेलते हुए 117 रन बनाए। इसमें अनमोल मल्होत्रा ने 7 चौके लगाकर 39, निखिल चौधरी ने 4 चौके लगाकर 23, करन कैला ने एक छक्का और एक चौका लगाकर 19 रन बनाए। तमिलनाडु के अश्विन क्राइस्ट ने 20 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं, कौशिक ने 17 रन देकर 2 विकेट लेने में सफल रहे।
ध्रुव पांडव स्टेडियम में मैच के दौरान शॉट लगाता बल्लेबाज।