बसंत पंचमी पर राज्य स्तरी पतंग मेला कल
पटियाला। बसंतपंचमी पर पहली बार राज्य स्तरीय पतंग मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिला का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। जिला पुलिस कम्यूनिटी अफसर कुलदीप शर्मा ने मेले को मनाने संबंधी विभिन्न समाज सेवी संगठनों के नुमाइंदों से मीटिंग की। कुलदीप शर्मा ने बताया कि 12 फरवरी को पतंग मेले का आयोजन किया करने का मकसद आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। मेले की शुरूआत 11 बजे की जाएगी और भाग लेने वाले व्यक्तियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। मेले में चाइना डोर के प्रयोग पर पाबंदी होगी। मीटिंग में शिव शक्ति सेवा दल, भारती सेवा समिति, जनहित समिति, ड्रीम्स ऑफ सोशल ट्रेंडस, वूमेन वेल्फेयर सेल्फ इंप्लायमेंट सोसायटी, बीएस आनंद, प्रदीप गुप्ता, कर्नल बिशन दास, बीएस सैणी, सुरिंदर गोयल मौजूद थे।