डीसी रामवीर सिंंह का क्लब ने किया सम्मान
न्यूपटियाला वेलफेयर क्लब की ओर से डिप्टी कमिश्नर रामवीर सिंंह को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधान अरविंदर कुमार काका ने बताया कि उनका क्लब हमेशा ही मानवता के भले के लिए काम करता है। कहा कि क्लब उन लोगों को सम्मानित करता है, जो जनता की मुश्किलों का हल निकालने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और जो जुरुरतमंदों की समस्या जानें इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने क्लब मेंबरों का धन्यवाद किया। इस मौके पर सरबजीत, अनुशक, परमजीत, मोहन लाल, अभिनाश कुमार, मोहम्मद आबाद आदि मौजूद थे।