पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेसी नेता कूका के घर के आगे लोगों का धरना

कांग्रेसी नेता कूका के घर के आगे लोगों का धरना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। जिलाकांग्रेस कमेटी के महासचिव विजय कूका के लहल स्थित घर के आगे बुधवार को इलाके के लोगों ने धरना दिया। सेवक काॅलोनी निवासी एडवोकेट टी कपूर, जगतार सिंह, वंदना, दलजीत कौर, गुरमिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि कूका ने अपने घर की छत पर गैर कानूनी तरीके से मोबाइल टावर लगाया हुआ है। इससे निकलने वाली रेडिएशन से लोगों की सेहत को खतरा है।

इलाके के लोगों ने अकाली कौंसलर हरबख्श चहल के नेतृत्व में निगम कमिश्नर पीएस गिल को मांगपत्र दिया। जिसमें उक्त टावर उतारने की मांग की गई। इधर, विजय कूका ने कहा है कि यह मोबाइल टावर नगर निगम की इजाजत से लगाया गया है। इसमें कोई भी काम गैर कानूनी नहीं है। कहा कि इस मामले को जानबूझ कर सियासी रंग दिया जा रहा है। इलाके के लोगों को इस टावर से कोई एतराज नहीं है। लेकिन कुछ सियासी लोग पब्लिक की आड़ में उन पर निशाना साध रहे है। अगर कोई इस टावर की परमिशन देखना चाहता है तो वो उसे दिखा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...