- Hindi News
- National
- भवानीगढ़ बैंक से 25 हजार निकालकर जा रहे बुजुर्ग को रास्ते में लुटेरों ने लूट लिया
भवानीगढ़- बैंक से 25 हजार निकालकर जा रहे बुजुर्ग को रास्ते में लुटेरों ने लूट लिया
गांव हरदितपुरा से मोटरसाइकिल सवार 2 व्यक्ति एक बुजुर्ग से 25 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए पीड़ित हरबंस सिंह निवासी गांव नकटे ने बताया, उसने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से 25 हजार निकलवाए थे। वह गांव नदामपुर में बस से उतरा। वहां से मोटरसाइकिल पर गांव नकटे जा रहा था। गांव हरदितपुरा के पास मोटरसाइकिल सवार 2 व्यक्तियों ने मुझे मोटरसाइकिल रोकने के लिए कहा लेकिन मैंने नहीं रोका। दोनों ने अपना मोटरसाइकिल मेरे मोटरसाइकिल के आगे लगाकर मुझे घेर लिया और मुझसे नकदी वाला बैग छीनकर फरार हो गए।