पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शनिवार को छुट्टी थी, स्टूडेंट्स से नहीं मिले अफसर

शनिवार को छुट्टी थी, स्टूडेंट्स से नहीं मिले अफसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फीसबढ़ोतरीवापस लेेने के लिए पीयू स्टूडेंट्स का धरना शनिवार को तीसरे दिन में पहुंचा। साथ ही 11 दूसरे स्टूडेंट्स ने भूख हड़ताल शुरू की। शनिवार को पीयू में छुट्टी थी। इसलिए उसने मिलने कोई भी पीयू का प्रशासनिक अफसर नहीं पहुंचा। शुक्रवार को स्टूडेंट्स जत्थेबंदियों की बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची थी। इस वजह से स्टूडेंट्स ने भूख हड़ताल शुरू की। पीयू के प्रशासनिक अफसरों ने बातचीत में फीस पर टोटल रोल बैक से इनकार कर दिया था। यूनिवर्सिटी ने नए सेशन से सभी कोर्सेस की फीस 4 से 14 फीसदी तक फीस बढ़ा दी है। फीस बढ़ोतरी वापस कराने, नए हॉस्टलों के निर्माण, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत आते एससी स्टूडेंट्स से भरवाई फीस रिफंड कराने, यूनिवर्सिटी की ग्रांट में बढ़ोतरी और प्रॉस्पेक्ट्स की प्रोसेसिंग फीस बंद कराने की मांग के लिए धरना दिया जा रहा है। यूनिवर्सिटी की पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन, डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन, स्टूडेंट्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाबी यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स (ओपस) और साइंस कमेटी के सांझा मोर्चे ने आंदोलन शुरू किया है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी फीस बढ़ोतरी हर साल कर रही है। स्पेशल चांस की फीस 25 से बढ़ाकर 35 हजार कर दी है। सरकार अगर ग्रांट नहीं बढ़ा रही तो इसमें स्टूडेंट्स का क्या कसूर है।

पंजाबी यूनिवर्सिटीमें शनिवार को तीसरे दिन फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर नारेबाजी करते भूख हड़ताल शुरू करने वाले स्टूडेंट्स।