कबड्डी टीम को मिला 21,500 का इनाम
समाना। शहीदऊधम सिंह स्पोर्ट्स क्लब ग्राम पंचायत पहाड़पुर के सहयोग से कबड्डी टूर्नामेंट शनिवार को खत्म हो गया। पहले स्थान पर आने वाली टीम को 21500, दूसरे स्थान पर 13500 तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 11500 रुपए इनाम दिया गया। पटियाला देहाती विधायक ब्रह्म मोहिंदरा ने खिलाड़ियों को इनाम बांटे। पूर्व विधायक जगतार सिंह राजला, बीके गुप्ता, हाकम सिंह पहाड़पुर, धर्म सिंह पहाड़पुर, गुलजार सिंह, कर्म सिंह, मनजीत सिंह, गुरचरण सिंह, सुखदेव सिंह, दीदार सिंह केसर सिंह मौजूद रहे।