पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3 दिन में जमा करें ऑरिजनल सर्टिफिकेट

3 दिन में जमा करें ऑरिजनल सर्टिफिकेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटेलमेमोरियलनेशनल कॉलेज में एक बार फिर नोटिस निकालकर तीन दिन में फिर ऑरिजनल सर्टिफिकेट जमा कराने का फरमान एडहॉक मुलाजिमों को दिया गया है। ऐसा करने वालों को हाजिरी लगाने से रोका जाएगा। विरोध में शनिवार को एडहॉक स्टाफ स्टूडेंट्स ने प्रबंधक पीएमआईटी के डायरेक्टर की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पटियाला रोड पर धरना लगाया। एसडीएम के साथ-साथ डायरेक्टर के खिलाफ नारेबाजी की। जाम के चलते लोगों को परेशानी हुई।

प्रदर्शन कारियों ने बताया कि वे एडहॉक के रूप में पिछले काफी समय से पटेल मेमोरियल नेशनल कॉलेज में काम कर रहे हैं। कॉलेज मैनेजमेंट पीएमआईटी डायरेक्टर की नीतियों से वे परेशान थे। इसलिए उन्होंने हड़ताल की। एसडीएम की कोठी के बाहर धरना लगाया। बाद में पटियाला रोड स्थित आईटीआई चौक पहुंचे और वहां धरना दिया। दो घंटे से ज्यादा समय तक लगे धरने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सिटी थाना एसएचओ संजीव सिंगला, तहसीलदार जोगेंद्र पाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जाम को देखते हुए पहले ट्रैफिक रूट सही किया।

स्टाफ ने तहसीलदार जोगेंद्र पाल को डिप्टी कमिश्नर के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि कॉलेज में मैनेजमेंट की व्यवस्था लागू होने के बाद से पिछले कई सालों से स्टाफ को बिना नोटिस दिए निकाल दिया गया। छुट्टी के दौरान कराए काम का वेतन नहीं दिया। स्टाफ की योग्यता पर सवाल उठाते हुए सबसे ऑरिजनल सर्टिफिकेट लिए गए और उसके बाद ज्वॉइनिंग कराई। उनका आरोप था कि बिना इंटरव्यू के कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल एमएम गुप्ता को पीआईएमटी का डायरेक्टर बनाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों को नहीं माना गया तो पक्के तौर पर धरना लगेगा।

आईटीआई चौक पर धरना लगाते पटेल मेमोरियल नेशनल कॉलेज के स्टूडेंट्स स्टाफ।